आज भारत बनाम न्यूजीलैंड के दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन था। भारत ने आज कमाल का प्रदर्शन दिखाया। आज के अंत तक भारत 332 रन के बढ़त के साथ है। भारत के ओर से अभी मयंक अग्रवाल और पुजारा खेल रहे है।
आज के इस मैच में कई अजीब इंसीडेंट हुआ। अश्विन ने बोल्ड होने के बाद भी रिव्यू ले लिया। अश्विन को लगा की बाल कीपर के हाथ में लगा और स्टंपिंग हुआ। अश्विन को पता नहीं था वह बोल्ड था और कैच आउट समझकर रिव्यू ले लिया।
हालांकि बाद में पता चलने पर अश्विन पवेलियन की ओर चले गए। अब सवाल है की क्या बोल्ड होने पर बैट्समैन रिव्यू ले सकता है। इसका उत्तर है हां! खेल के नियम के अनुसार कोई भी बैट्समैन किसी भी विकेट पर एक बार DRS रिव्यू ले सकता है।